सात कर्मचारियों को पीपीओ प्रदाय
अशोकनगर: कलेक्टर आदित्य सिंह के निदेर्शानुसार माह अक्टू्बर 2025 में सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों का सम्मान समारोह अपर कलेक्टर डीएन सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मनित किया गया।
सम्मान समारोह में बीईओ अशोकनगर कार्यालय के शिखरचंद जैन तथा सुमन शर्मा, बीईओ मुंगावली कार्यालय से बैजनाथ सिंह चंदेल, गोविन्द राम विश्वकर्मा, पदम कुमार जैन, श्यामस्वरूप श्रीवास्तव, बीईओ चंदेरी कार्यालय से मुरारीलाल साहू तथा जिला आयुष अधिकारी कार्यालय से रामबाबू शर्मा का सेवानिवृत्त होने पर सम्मान किया गया। साथ ही माह सितम्बर 2025 में सेवानिवृत्त सात कर्मचारियों को पीपीओ प्रदाय किया गया।
अपर कलेक्टर डीएन सिंह ने कहा
शासकीय सेवा में सेवानिवृत्त होना शासकीय प्रक्रिया है। सेवानिवृत्त होने पर शासकीय कर्मी अपने परिवार एवं समाज को समय दें। साथ ही शेष जीवन बहुत ही सुखमय एवं अच्छे कार्यो में व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करें। जीवन में जो कार्य अधूरे रह गये है, उन्हें पूरा करें। उन्होंने कहा कि समाज के नवनिर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन अनिल खंतवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला कोषालय अधिकारी रविन्द्र सूर्यवंशी ने किया। इस अवसर पर सहायक कोषालय अधिकारी अशोक राणा संबंधित विभागों के अधिकारी सेवानिवृत्त शासकीय सेवक एवं परिवारजन उपस्थित थे।