श्री गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ-कीर्तन दरबार सजाय

भोपाल: सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व आज बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। पर्व के चलते गुरुद्वारों में अखंड पाठ किए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर भी कीर्तन दरबार सजाए गए। मौके पर श्रद्धालु गुरु चरणों में माथा टेक रहे हैं। गुरुद्वारों में कथा, कीर्तन दरबार सजाए गए हैं और रागी जत्थे, कीर्तन, प्रवचन से संगत को निहाल कर रहे हैं। हमीदिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष परमवीर सिंह वजीर ने बताया कि इसमें विशेष तौर पर चंडीगढ़ से रागी भाई बलवीर सिंह संगत को कीर्तनों के द्वारा निहाल कर रहे हैं। ज्ञानी सुरजीत सिंह जी हेड ग्रंथी गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब निहाल कर रहे हैं। गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से लाइटिंग से सजाया गया है। यह रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहा है।

कार्तिक पूर्णिमा, मंदिरों में पूजन, भजन

कार्तिक पूर्णिमा आज बुधवार को पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। इसी के साथ पवित्र कार्तिक माह का समापन हो रहा है। पवित्र नदियों में इस दिन स्नान तीर्थ स्थलों पर भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। कार्तिक माह में जिन श्रद्धालुओं ने व्रत सहित अन्य संकल्प लिए थे, उसका परायण भी आज बुधवार को होगा। घरों में भी सत्यनारायण व्रत कथा, विशेष पूजा-अर्चना सहित अनुष्ठान और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, शाम को अनेक श्रद्धालु शीतलदास की बगिया, शाहपुरा तालाब सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर दीपदान करेंगे। यह पर्व देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। सरोवरों में इस दिन दीपदान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है।