बिलालने दिनेश बन हिंदू महिलासे दोस्ती करकिया रेप, जबरदस्ती बुर्का पहनाने की कोशिश

राजधानी के कोहेफिजा इलाके में, बिलाल नाम के एक मुस्लिम युवक ने खुद को दिनेश बताकर एक हिंदू महिला से दोस्ती की और फिर उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की और उसे बुर्का पहनने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक, कोहेफिजा में रहने वाली महिला अपने पति के साथ रहती है। उसका पति प्राइवेट प्रैक्टिस करता है और वह एक दुकान पर काम भी करती है। कुछ समय पहले महिला की दोस्ती दिनेश नाम के एक युवक से हुई थी। कार खरीदते समय दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। उस समय महिला को पता चला कि आरोपी का असली नाम दिनेश नहीं, बल्कि गोंदीपुरा निवासी मोहम्मद तौहीद उर्फ ​​बिलाल खान है। 

यह जानने के बाद, महिला ने आरोपी से दोस्ती तोड़ दी और उससे मोबाइल फोन पर बात करना बंद कर दिया। इसके बाद से ही आरोपी महिला को परेशान कर रहा है, उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है और उसे बुर्का पहनकर अपने साथ रहने के लिए मजबूर कर रहा है। इस दौरान, आरोपी दो बार महिला के घर में घुसा और उसके साथ बलात्कार किया। उसकी हरकतों से तंग आकर महिला ने थाने जाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।