ईसागढ़ में आरटीओ ने की वाहनों पर चलानी कार्रवाई, 75 हजार वसूल करें

अशोकनगर: कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशानुसार जिले में जिला परिवहन अधिकारी रंजना सिंह कुशवाह द्वारा ईसागढ़ क्षेत्र में वाहनों की सघन चैकिंग की गई। जिसमे यात्री वाहन, माल वाहन तथा अन्य छोटे वाहनों से नियम विरूद्ध संचालन करने पर चालानी कार्यवाही की जाकर समझौता शुल्क के रूप में कुल 35 हजार रुपए की राशि वसूल की गई। साथ ही एक मालयान से मोटरयान कर 40 हजार रुपए की राशि वसूली की गई। कुल 75 हजार रुपए का राजस्व बसूला गया। मालयान यानि डम्फर जप्त कर ईसागढ़ पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। कार्यालय द्वारा प्रत्येक सप्ताह स्कूल बसों व यात्री बसों की तथा अन्य वाहनों की चैकिंग की जा रही है चैकिंग के दौरान जो वाहन अनफिट या क्षमता से अधिक यात्री पाये जाते है अनके विरूद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाती है। आरटीओ कार्यालय की ओर से बताया गया है कि आगे भी जिले में चैकिंग निरतंर जारी रहेगी।