7 महीने तक युवती से दुष्कर्म, फिर शादी से किया इंकार, दूसरी युवती से की शादी

भोपाल: बैरसिया इलाके में सात महीने एक युवती के साथ उसका कथित प्रेमी दुष्कर्म कर रहा, लेकिन बाद में उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के अलावा उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

टीआई वीरेंद्र कुमार सेन के मुताबिक 18 वर्षीय युवती बैरसिया में रहती है। मार्च महीने में उसकी पहचान समंदर गुर्जर से हुई थी। बाद में मामल प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया और आरोपी युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार पीड़िता का शोषण कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले आरोपी युवक और उसके पिता विष्णु गुर्जर ने शादी की बात से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं पिता ने युवती की दूसरी युवती से शादी भी करा दी। इस बात का खुलासा होने पर पीड़िता थाने पहुंची और पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया। साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

निशातपुरा पुलिस ने बताया कि करोंद में रहने वाली 19 वर्षीय युवती वेटर का काम करती है। करीब पांच महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अमन अंसारी से हुई थी। दोनों की लंबे समय तक बातचीत होने के बाद बीती 30 अक्टूबर को आरोपी युवक ने उसके साथ रेप किया। उसके बाद से वह लगातार पीड़िता का शोषण कर रहा था। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया तो थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कराया।