JP अस्पताल… तीन माह से अटका पुलिस चौकी का नया भवन

भोपाल: जेपी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की अहम भूमिका प्रशासनिक ढिलाई का शिकार हो गई है। यहां 24 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्रस्तावित पुलिस चौकी के भवन निर्माण की फाइल पिछले तीन माह से सिविल सर्जन के दफ्तर में अटकी हुई है। पुलिस हाउसिंग कार्पाेरेशन को यह निर्माण कार्य करना है, लेकिन अभी तक पुलिस चौकी के भवन को डिजाइन भी मंजूर नहीं हो सकी है। इसके साथ ही सिविल सर्जन कार्यालय से मंजूरी के कारण टेंडर प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई है। पुलिस कार्पाेरेशन के अफसरों का कहना है कि मंजूरी मिलते ही पुलिस चौकी के भवन का निर्माण के लिए तत्काल टेंडर जारी कर दिया जाएगा। जिला अस्पताल में आए दिन होने वाली अप्रिय घटनाओं और मरीजों एवं स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए इस अति आवश्यक भवन के निर्माण में हो रहा विलंब गंभीर चिंता का विषय है।