भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर प्रवास के दौरान यहांं एतिहासिक और स्थापत्य कला की नायाब धरोहर गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को देखने पहुंचे। उन्होंने वहां दो मंजिला गोपाल मंदिर में दर्शन भी किए। दोपहर में वे बड़वानी के ग्राम मोरतलाई में भगवान बिरसामुंडा की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे और बड़वानी जिले में 133 करोड़ की लागत से होंने वाले 11 विकास कार्यो का भूमिपूजन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर में प्रवास के दौरान अचानक गोपाल मंदिर जा पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन भी किए और जीर्णोद्धार के कार्यो का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री यहां से बड़वानी जिले की पानसेमल विधानसभा के ग्राम मोतलाई पहुंचेंगे। वे यहां भगवान बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां जनता से जबलपुर और अलीराजपुर में कल होंने वाले जयंती समारोहों में शामिल होंने का आग्रह करेंगे। वे यहां बिरसामुंडा की भव्य आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण भी करेंगे। सीएम यहां आम नागरिकों से आव्हान करेंगे कि जनजातीय गौरव दिवस वह शंखनाद है जिसने जननायकों के बलिदान, शौर्य और साहस का परिचय उन्हें भूल चुकी पीढ़ी से कराया है।