शादी का झांसा देकर दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

 राजस्थान के अजमेर में दिल्ली की एक युवती ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने उसे अजमेर दरगाह में शादी करने का झांसा देकर बुलाया और दरगाह क्षेत्र के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर दरगाह थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरगाह थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मार्च 2025 में उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जून 2025 में आरोपी उसे शादी करने का झांसा देकर अजमेर लेकर आया और दरगाह क्षेत्र के एक होटल में रुका। वहाँ आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी उसे दरगाह ले जाने के बजाय वापस दिल्ली लेकर चला गया। पीड़िता का कहना है कि अब जब वह लगातार आरोपी से शादी के लिए कह रही है, तो वह इनकार कर रहा है। दरगाह थाना पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।