सोना-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर तेजी जारी

सोने और चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को जोरदार उछाल दर्ज किया गया। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में इन कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूती का रुख नजर आया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का जून वायदा अनुबंध 703 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,651 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह और मजबूत हुआ और 744 रुपये की तेजी के साथ 1,54,692 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान सोने ने 1,54,752 रुपये का उच्चतम स्तर और 1,54,651 रुपये का निचला स्तर छुआ। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 1,53,948 रुपये था।

चांदी के वायदा भाव में भी तेजी का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। MCX पर मई अनुबंध 3,758 रुपये की बढ़त के साथ 2,55,500 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने तक चांदी 3,513 रुपये की मजबूती के साथ 2,55,255 रुपये के आसपास कारोबार कर रही थी। इस दौरान चांदी ने 2,55,735 रुपये का उच्चतम और 2,54,688 रुपये का निचला स्तर स्पर्श किया। इसका पिछला बंद भाव 2,51,742 रुपये था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में सकारात्मक रुख बना रहा। कॉमेक्स पर सोना 4,813.60 डॉलर प्रति औंस पर खुलने के बाद 22.80 डॉलर की बढ़त के साथ 4,846.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 79.19 डॉलर से बढ़कर 80.60 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई।