फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक महत्वपूर्ण वीडियो संदेश संक्षिप्त समय के लिए प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। कंपनी ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताकर माफी मांगी और वीडियो को तुरंत बहाल कर दिया।
मेटा के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि यह सामग्री गलती से हटाई गई थी और अब इसे पूरी तरह से वापस लगा दिया गया है। घटना 28 जुलाई की सुबह हुई, जब उपयोगकर्ताओं को वीडियो देखने पर ‘लीगल रिक्वेस्ट’ का संदेश दिखाई दिया। कुछ घंटों में समस्या सुलझा ली गई।
सरकार की सख्ती
सूत्रों के अनुसार, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए MeitY (इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय) ने मेटा के ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी हेड को तलब किया है।
वायरल हुआ था वीडियो
23 जुलाई वाला वीडियो पहले ही करोड़ों व्यूज प्राप्त कर चुका था। युवाओं के बीच इसकी खासी चर्चा हुई थी। अचानक हटाए जाने से सोशल मीडिया पर सवाल उठे, जिसके बाद मेटा को सफाई देनी पड़ी।