MCX पर सोना-चांदी में जोरदार उछाल, वैश्विक बाजार भी मजबूत

वैश्‍विक और घरेलू बाजारों में बुधवार को सोना और चांदी दोनों मजबूत नजर आए। अमेरिकी महंगाई के अहम आंकड़ों के ऐलान से पहले निवेशक सतर्क हैं, क्योंकि इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की अगली मौद्रिक नीति का संकेत मिल सकता है। मजबूत निवेश मांग और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद से कीमती धातुओं को सहारा मिल रहा है।

एमसीएक्स पर सोने का अक्टूबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट 1,182 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,947 रुपये प्रति औंस पर खुला। बाद में यह 965 रुपये की तेजी दिखाते हुए 1,54,430 रुपये पर कारोबार कर रहा था और दिन का उच्च स्तर 1,54,950 रुपये छू चुका था। इस साल सोने का सर्वोच्च स्तर 1,80,779 रुपये प्रति औंस रहा है।

चांदी का सितंबर कॉन्ट्रैक्ट एमसीएक्स पर 2,314 रुपये की मजबूती के साथ 2,37,973 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला (पिछला बंद भाव 2,35,659 रुपये)। यह 2,066 रुपये की बढ़त के साथ 2,37,725 रुपये पर कारोबार कर रहा था और दिन में 2,38,271 रुपये का उच्च स्तर बना चुका था। इस साल चांदी का रिकॉर्ड स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना 4,430 डॉलर प्रति औंस पर खुला और 32.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,473.50 डॉलर पर पहुंच गया। इस साल इसका उच्चतम स्तर 5,586.20 डॉलर रहा है। चांदी 64.87 डॉलर पर खुली और 0.97 डॉलर की बढ़त के साथ 65.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस साल इसका सर्वोच्च स्तर 121.79 डॉलर रहा है।