भोपाल: अरब सागर ने बने चक्रवर्ती तूफान में राजधानी में मानसून रिटर्न जैसी स्थिति बना दी है। इसकेचलते प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई है। कल भोपाल में तेज बारिश हुई। इस दौरान तापमान में तकरीबन 7 डिग्री की गिरावट आई और लोगों को तेज उमस से राहत मिली। वहीं इंदौर, बैतूल, दतिया, छतरपुर के खजुराहो, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, देवास, आगर-मालवा में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान के कारण अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।