विभागों ने नहीं दी बजट रिपोर्ट, अफसरों को ACR ने किया तलब

भोपाल, ब्यूरो: वित्त विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान और वित्तीय वर्ष 2027-28 के रोलिंग बजट अनुमान तैयार कर रहा है। इसके लिए पहले चरण की चर्चा विभागो के साथ हो चुकी है लेकिन कई विभागों ने इसके लिए महत्वपूर्ण बिन्दुओं सं संबंधित वांछित जानकारी प्रस्तुत हीं नहीं की और कुछ ने अपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है। इस पर वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी ने नाराजगी जाहिर की है।

अब 8अक्टूबर से फिर स विभागों के अफसरों को तलब किया जारहा है। संचालकबजट राजीव रंजन मीना ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और सभी बजट नियंत्रण अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि शून्य आधारित बजट प्रक्रिया एवं रोलिंग बजट तैयार किए जाने के लिए योजना से संबंधित सभी जानकारियां, विभाग की आगामी कार्य योजना और स्वीकृत पदों की पूर्ति से संबंधित योजना, विवरण की जानकारी अति आवश्यक है। पहले चरण में विभागाध्यक्षों, अपर सचिव, उपसचिव, वित्तीय सलाहकारो और वित्त अधिकारियों के साथ साथ वित्त विभाग की संबंधित बजट शाखा के अपर सचिव, उपसचिव की प्रथम चरण की चर्चाएं हो चुकी है।
8 अक्टूबर को दूसरे चरण की बैठक होगी।