प्रदेश टुडे संवाददाता. विदिशा: विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संगठन की महिलाएं बड़ी संख्या में मंगलवार को बीजामंडल पहुंचे और ताले में बंद देवी देवताओं को पूजा अर्चना की अनुमति देने की मांग को लेकर गेट पर दीपदान किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से हमारे देवी देवता ताले में बंद हैं और हम सरकार से मांग करते हैं कि ताला खोला जाए और हिंदू समाज के लोगों को पूजा करने की अनुमति दी जाए।
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संगठन की महिलाएं बड़ी संख्या में बीजामंडल पहुंची और गेट पर दीप जलाकर दीपदान किया गया। इस दौरान विमलेश चौबे, शक्ति अग्रवाल, कमला चतुवेर्दी, निर्मला शर्मा, अनुराधा शर्मा, चंचल दांगी, रजनीश सोनी, संगीता सोनी, आयुषी राजपूत ने बताया कि आज हम सभी महिलाएं बीजामंडल में दीपदान करने के लिए आए हैं। इस दौरान उन्होंने बीजामंडल के गेट पर दीप जलाकर दीपदान किया और कहा कि हम केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि बीजामंडल में ताले में बंद हमारे देवी देवताओं की प्रतिमाओं को खोला जाए और हम लोगों को पूजा करने की अनुमति दी जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से बीजामंडल में विजय मंदिर में ताला लगा हुआ है, जिसके कारण से हमारे कई देवी देवता ताले में बंद हैं। उन्होंने कहा कि अब सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द ताला खोला जाए और सभी हिंदू समाज के लोगों को मंदिर में विराजमान देवी देवताओं की पूजा अर्चना का अधिकार दिया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति मंडल की महिलाएं मौजूद थीं।