चीन को दे दी अमेरिकाकी टॉप सीक्रेटफाइल्स?

 नई दिल्ली: भारतीय मूल के प्रसिद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ एशले टेलिस को गोपनीय दस्तावेज रखने और चीन से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एफबीआई ने शनिवार को वर्जीनिया के वियना स्थित उनके घर पर छापा मारा था जहां से 1000 से ज्यादा पन्नों के टॉप सीक्रेट दस्तावेज बरामद किए गए। एफबीआई का कहना है टेलिस के घर के बेसमेंट ऑफिस में बंद कैबिनेट, डेस्क और बैगों में छिपाए गए हजारों दस्तावेज मिले। इनमें से कई पर Top secret और secret की मोहर लगी थी। 10 अक्टूबर को एक और सुरक्षा कैमरे में टेलिस को वर्जीनिया के अलेक्जांद्रिया स्थित सरकारी फैसिलिटी से दस्तावेज अपने बैग में छिपाकर ले जाते हुए देखा गया।

 25 सितंबर को टेलिस को विदेश विभाग के कंप्यूटर सिस्टम से क्लासिफाइड दस्तावेज प्रिंट करते हुए कैमरे में कैद किया गया था। उन्होंने US Air Force Tactics नाम की 1,288 पन्नों की फाइल को एूङ्मल्ल फीाङ्म१े नाम से सेव किया और कुछ पेज प्रिंट करने के बाद फाइल डिलीट कर दी

मुंबई में जन्म, भारतअमेरिका परमाणु डील में अहम रोल 

मुंबई में जन्मे 64 वर्षीय ऐशली टेलिस ने सेंट जेवियर्स कॉलेज और मुंबई विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और यूनिवर्सिटी ऑफ  शिकागो से राजनीति विज्ञान में पीएचडी की। वे अमेरिकाभारत नागरिक परमाणु समझौते  के प्रमुख वार्ताकारों में शामिल रहे हैं