दिवाली पर घर जाना मुश्किल, ट्रैन में नो रूम

दिवाली पर घर आना-जाना मुश्किल भरा हो गया है। इसकी बजह यह है कि ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बनी हुई है तो वहीं बसों का किराया भी दोगुना से अधिक कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को यात्रा करना महंगा साबित हो रहा है। बतादें कि दीपावली पास आते ही भोपाल से मुंबई, पुणे,जबलपुर,ग्वालियर सहित अन्य रूटों पर जाने वाली एसी बसों के किराए में भी लगभग 30 से 50 फीसद की बढ़ोतरी की गई है। तो वहीं रेलवे की बात करे,तो दीपावली व छठ पूजा के चलते अधिकांश ट्रेनों में नो रूम की स्थिति इसके चलते कई ट्रेनों में टिकट तक नहीं मिल रहा है। स्पेशल ट्रेनों में 190 तक की वेटिंग पहुंच गई। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। आरक्षित टिकट काउंटर में भी यात्रियों की लंबी कतार लग रही है। सबसे अधिक वेटिंग बिहार, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य क्षेत्रों के प्रांतों की ओर जाने वाली ट्रेनों में है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग आ रही है। यह वेटिंग लिस्ट 30 अक्टूबर तक जारी रहेगी। भोपाल से पटना जाने वाली कई ट्रेनों नो रूम बता रहा है। वहीं रायपुर जाने वाली ट्रेनों में लगभग 120 वेटिंग चल रही है। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग आ रही है। त्योहार के चलते इन दिनों बसों की बुकिंग फुल हो गई है। ट्रेवल कंपनियों ने दीपावली के चलते भोपाल से अन्य शहरों के लिए जाने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया है। यह किराया 15 से 17 अक्टूबर की तुलना में 18 से 22 अक्टूबर तक 30 से लेकर 50 फीसदी तक किराया बढ़ाया गया।