ग्वालियर में सुबह 5 बजे DM-SSP मैदान में, जिले में शांति का माहौल

 डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर विवादित टिप्पणी और सोशल मीडिया पर अफवाहों के बीच आज बुधवार को जिले में पूरी तरह शांति का माहौल रहा। कलेक्टर रुचिका चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह सुबह 5 बजे से ही मैदान में सक्रिय रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एहतियातन जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरानी और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। संयुक्त दल लगातार भ्रमण कर रहे हैं। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी सहित ओबीसी संगठनों द्वारा पूर्व में ही भरोसा दिला दिया था कि 15 अक्टूबर को कोई रैली या कार्यक्रम नहीं होगा। इधर, विवादित टिप्पणी करने वाले एडवोकेट अनिल मिश्रा के घर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

आईजी अरविंद सक्सेना-  हमने सुबह से तैनाती सुनिश्चित कर ली थी। सभी संवेदनशील जगहों पर कड़ी तैनाती की गई है। किसी भी तरह की गलतफहमी या गलत इरादे से आने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की व्यवस्था की गई है। लगभग 3 हजार का बल तैनात किया गया है। पूरी तरह से शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।