पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम आज जारी करेगा चुनाव आयोग

भारतीय चुनाव आयोग आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम औपचारिक रूप से जारी करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य आयुक्तों द्वारा शाम 4 बजे विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान की तारीखें, चरणों की संख्या और अन्य जरूरी डिटेल्स बताई जाएंगी। इस […]

पीएम मोदी ने नेपाल RSP नेताओं रबी लामिछाने और बालेंद्र शाह को फोन कर दी जीत की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के प्रमुख नेताओं रबी लामिछाने और बालेंद्र शाह से टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने नेपाल के हालिया संसदीय चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत पर बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि बातचीत सौहार्दपूर्ण रही। उन्होंने दोनों नेताओं को उनकी […]

मोदी ने कहा- बंगाल कभी माफ नहीं करेगा राष्ट्रपति का अपमान  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ हुए कथित अपमान को लेकर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाल आदिवासी समुदाय के एक महत्वपूर्ण उत्सव में शामिल होने पश्चिम बंगाल गई थीं, लेकिन […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे पर ममता की अनुपस्थिति: राजनीतिक विवाद तेज

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हालिया दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा स्वागत में अनुपस्थित रहने को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। यह घटना राज्य की सियासत में गरमागरम बहस का विषय बन गई है। राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को उत्तर बंगाल में आदिवासी समुदाय के 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में […]

बिहार: नीतीश के बेटे निशांत कुमार जल्द बनेंगे JDU सदस्य

बिहार की राजनीति में उत्तराधिकार को लेकर नया मोड़ आता दिख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं। जानकारी के अनुसार, निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने से पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ […]

तमिलनाडु 2026: DMK ने 21 दलों का महागठबंधन बनाया, कांग्रेस को 28 सीटें

तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में एक मजबूत गठबंधन खड़ा किया है, जिसमें कुल 21 दल शामिल हैं। इस गठबंधन में कांग्रेस एक बार फिर प्रमुख सहयोगी के रूप में शामिल है। हाल ही में DMK और तमिलनाडु […]

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया

देश में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए नामांकन आज (गुरुवार) अंतिम दिन है। कांग्रेस पार्टी ने इनमें से कई राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु की सीटों पर अपने प्रत्याशी तय किए हैं। कांग्रेस ने तेलंगाना की दो सीटों […]

TMC ने राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवार घोषित: बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी, कोएल मलिक

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल से चार उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक विशेषज्ञता, कानूनी ज्ञान और सांस्कृतिक लोकप्रियता को संतुलित करते हुए इन चेहरों को चुना है। टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस सूची साझा करते हुए कहा […]

प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल यात्रा पर कांग्रेस का तीखा हमला: ‘नैतिक कायरता’ का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय इजराइल यात्रा शुरू हो गई है, जिसके चलते देश में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस दौरे की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस का आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गाजा में सैन्य कार्रवाइयों और नीतियों की व्यापक […]

जीतू पटवारी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सीएम मोहन यादव को हटाने की मांग

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर राज्य की राजनीति में खलबली मचा दी है। पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। पत्र में पटवारी ने दावा किया है कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाए […]