घरेलू शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स 75 हजार के करीब

घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ खुला। वैश्विक सकारात्मक संकेतों और लगातार खरीदारी के जोर से बाजार में उछाल दर्ज किया गया। कारोबार शुरू होते ही बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 400 अंक से अधिक की बढ़त के साथ नजर आया, जबकि निफ्टी 23,500 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स […]

सोने-चांदी पर 15% आयात शुल्क, भावों में रिकॉर्ड उछाल

केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के अनावश्यक आयात को हतोत्साहित करने तथा व्यापार घाटे को नियंत्रित करने के लिए इनकी आयात पर शुल्क को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले के तुरंत बाद बुधवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुओं के भावों में तेज उछाल दर्ज […]

भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को मजबूत नोट पर कारोबार की शुरुआत की। गिफ्ट निफ्टी के सकारात्मक संकेतों के साथ प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 74,586 के स्तर पर और एनएसई निफ्टी 23,468 के आसपास कारोबार कर रहा था। बाजार में व्यापक खरीदारी का माहौल देखने […]

सोने के भाव में नरमी, चांदी में जोरदार तेजी

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजारों में सोमवार को बहुमूल्य धातुओं की दिशा अलग-अलग रही। जहां सोने के भाव में नरमी दर्ज की गई, वहीं चांदी में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोने के जून वायदा अनुबंध में 154 रुपये की गिरावट आई और यह 1,52,376 रुपये प्रति 10 […]

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखी गई। कारोबार के दौरान चौतरफा बिकवाली से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। बीएसई सेंसेक्स 908.78 अंक की गिरावट के साथ 76,407.18 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 266.75 अंक टूटकर 23,909.70 पर […]

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को कमजोर शुरुआत के साथ खुला

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार कमजोर रहा। घरेलू निवेशकों में सतर्कता के माहौल के चलते प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले और शुरुआती घंटे में बिकवाली का दबाव बना रहा। सुबह 9:24 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 347 […]

भारतीय शेयर बाजार में मंदी की शुरुआत

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक बाजारों की रिकॉर्ड तेजी को नजरअंदाज करते हुए कमजोर शुरुआत की। घरेलू निवेशकों के सतर्क रवैये के चलते प्रमुख सूचकांक शुरुआती कारोबार में लाल निशान में रहे। सुबह के सत्र में बीएसई सेंसेक्स 95 अंक गिरकर 77,862 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 16 अंक की […]

घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

बुधवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें बढ़त के साथ खुलीं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और घरेलू स्तर पर मांग बढ़ने के कारण सोने-चांदी के दाम ऊपर चढ़ गए। साथ ही निवेशकों की […]

पॉजिटिव नोट पर खुला भारतीय शेयर बाजार 

घरेलू शेयर बाजार बुधवार को सकारात्मक ग्लोबल संकेतों और मजबूत खरीदारी के साथ तेजी के साथ खुला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को सुविधा देने संबंधी बयान के बाद तेल की कीमतों में नरमी आई, जिससे बाजार की धारणा मजबूत हुई। सुबह के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 253.42 अंक […]

MCX पर सोना 1,51,032 रुपये और चांदी 2,50,585 रुपये पर

सोमवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के भावों में भारी नरमी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों में सैकड़ों रुपये की गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों के बीच चिंता बढ़ गई है। MCX पर सोने का जून अनुबंध 320 रुपये की कमजोरी के साथ 1,51,032 […]