खजुराहो बैठक से पहले NH जाम; किसानों का गुस्सा फूटा, अधिकारियों पर दुर्व्यवहार के आरोप

खजुराहो में मंत्रियों की समीक्षा बैठक की तैयारियों के बीच सोमवार को छतरपुर जिले में खाद की भारी किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। हजारों किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे मंत्रियों के काफिले की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सोमवार को बमीठा थाना क्षेत्र में हजारों किसानों ने […]
ग्वालियर के पास दर्दनाक हादसा, कार ने मारी चीते को टक्कर मोके पर मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में घाटीगांव के सिमरिया टांका क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कम रोशनी में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे दो चीता शावकों में से एक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर सीधे मुंह पर लगी, जिससे चीते की मौके पर ही मौत हो गई। […]
देवास शराब ठेकेदार आत्महत्या पर सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित निलंबित

देवास में शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की आत्महत्या मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी (तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त) मंदाकिनी दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के कड़े रुख के बाद यह फैसला लिया गया है, जिसके तहत दोषी अधिकारियों पर […]
कोरबा: खेत में काम कर रही 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा, गिरफ्तार

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनाखार गांव के पास एक खेत में उस समय दिल दहला देने वाली घटना हुई जब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला अकेले काम कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उन्हें डरा-धमकाकर जबरदस्ती दुष्कर्म का शिकार बनाया और घटना किसी को बताने पर जान से […]
भोपाल: 11 मील ब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में 11 मील जोड़ के निकट पुल पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसा 3 दिसंबर की शाम का बताया जा रहा है। मंडीदीप निवासी इशरत जहां (उम्र करीब 35 वर्ष) अपने पति राजा खान के […]
होम गार्ड्स को मिलेगा स्थायी आवास, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थापना दिवस पर की घोषणा

मध्य प्रदेश में आज (शनिवार) होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा संगठन का 79वां स्थापना दिवस राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में होम गार्ड कार्यालय पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होम गार्ड परेड निरीक्षण वाहन से परेड […]
भोपाल मेट्रो तैयार: 13 दिसंबर को पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी!

भोपाल मेट्रो को कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) से अंतिम मंजूरी मिल चुकी है और अब शहर में व्यावसायिक मेट्रो सेवा शुरू करने की पूरी तैयारी है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर 2025 को मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं, यह कार्यक्रम भोपाल में प्रत्यक्ष रूप से या वर्चुअल तरीके […]
दिसंबर 2025 में कमर्शियल रन शुरू, PM मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी!

राजधानी भोपाल जल्द ही देश की नई मेट्रो सिटी के रूप में उभरेगी। बहुप्रतीक्षित भोपाल मेट्रो का कमर्शियल रन दिसंबर 2025 में शुरू होने जा रहा है, जिसके बाद आम नागरिक इसमें सफर कर सकेंगे। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CMRS) की टीम ने मेट्रो लाइन का फाइनल निरीक्षण पूरा कर लिया है और परियोजना को यात्री […]
निशातपुरा रेलवे स्टेशन जनवरी 2026 से होगा शुरू

रेलवे ने आधिकारिक घोषणा की है कि भोपाल में बहुप्रतीक्षित निशातपुरा रेलवे स्टेशन को जनवरी 2026 तक यात्री सेवाओं के लिए शुरू कर दिया जाएगा। यह स्टेशन राजधानी भोपाल का चौथा महत्वपूर्ण स्टेशन होगा और इसका मुख्य उद्देश्य भोपाल जंक्शन (BPL), रानी कमलापति स्टेशन (RKMP) और सुभाष नगर स्टेशन पर बढ़ रहे ट्रेन परिचालन और […]
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय: गणित क्लास में घुसे गुंडों ने छात्र को पीटा, तोड़फोड़ की

जबलपुर में स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के गणित विभाग में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब कुछ युवक क्लासरूम में घुस आए और बीटेक प्रथम सेमेस्टर के छात्र नितेश कुमार मरकाम को खींचकर बाहर ले गए तथा उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने विभाग के गमले, दरवाजे और […]