बीकानेर में पहली अंतरराष्ट्रीय साइकिल रैली शुरू, ₹27 लाख का इनाम

साइकिलिंग के क्षेत्र में बीकानेर ने आज (रविवार) केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल पर ‘वेदांता टूर डी थार’ साइकिल रैली के सफल आयोजन के साथ इतिहास रच दिया है। ‘टूर डी फ्रांस’ की तर्ज पर आयोजित हुई इस भव्य रैली में देश और दुनिया के 600 से अधिक साइकिल धावक ट्रैक पर उतरे। […]