पंजाब की LPU में रातभर हंगामा: रेप आरोप पर छात्रों ने यूनिवर्सिटी जलाई, हाईवे जाम

रविवार तड़के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) परिसर में एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की खबर फैलने के बाद सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए। उन्होंने विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, कुछ जगहों पर आग लगाई और जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे (दिल्ली-अमृतसर मार्ग का हिस्सा) को बंद कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम हो गया। […]