B-2 बॉम्बर और F-22 फाइटर जेट्स से ट्रंप ने किया पुतिन का स्वागत, यूक्रेन पर नहीं बनी सहमति; अगली बार मॉस्को में मुलाकात का न्योता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर अलास्का में एक महत्वपूर्ण शिखर वार्ता हुई। इस बैठक का उद्देश्य युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई समाधान खोजना था। यह मुलाकात एंकोरेज में स्थित ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में हुई, जहां ट्रंप ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। […]