चंडीगढ़ में ‘फर्जी नोट’ फैक्ट्री का भंडाफोड़: 1 करोड़ से ज्यादा के नोट छाप चुके 3 आरोपी गिरफ्तार, चीन कनेक्शन का शक

चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए नोट छापना सीखकर ₹100 और ₹500 के जाली नोटों की खेप तैयार कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 2 लाख रुपये के नकली […]

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का टॉर्चर; पचमढ़ी में पारा 3.6°C तक गिरा, 25 शहरों में 10° से नीचे तापमान

भोपाल: मध्यप्रदेश में दिसंबर की ठंड अब अपने शबाब पर है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरा प्रदेश ठिठुरन की चपेट में है। शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 की सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता (Visibility) काफी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश […]

सिहोरा जिला आंदोलन: अब आर-पार की लड़ाई; कल भोपाल में CM मोहन यादव से मिलेंगे आंदोलनकारी

मध्य प्रदेश के सिहोरा को जिला बनाने की मांग पिछले दो दशकों से अधिक समय से सुलग रही है, लेकिन अब यह आंदोलन अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंदोलनकारियों को 26 दिसंबर (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे भोपाल बुलाया है। यह मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले […]

पीएम मोदी ने क्रिसमस पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च में की प्रार्थना, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

क्रिसमस 2025 के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे और सुबह की विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया। उनके आगमन से चर्च परिसर में खुशी और उत्साह का वातावरण बन गया, जहां बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग और श्रद्धालु जुटे थे। प्रार्थना सभा के […]

जेके हॉस्पिटल की नर्स ने की खुदकुशी; प्रेमी खुद को ‘मुंहबोला भाई’ बताकर अस्पताल में छोड़ भागा

राजधानी के कोलार इलाके में एक 30 वर्षीय नर्स ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। मृतका मेघा यादव जेके हॉस्पिटल में कार्यरत थी और पिछले चार साल से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसके लिव-इन […]

17 साल बाद बांग्लादेश लौटे तारिक़ रहमान, बीएनपी को मिलेगा चुनावी बढ़त का बल

लंबे इंतज़ार के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक़ रहमान 25 दिसंबर 2025 को 17 वर्षों के निर्वासन के बाद बांग्लादेश लौट आए। लंदन से रवाना होकर उनकी विमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट सिलेट होते हुए ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची। उनकी पत्नी डॉ. ज़ुबैदा रहमान और बेटी ज़ैमा […]

अमित शाह ने ग्वालियर में किया 2 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, अटल जयंती पर ग्रोथ समिट का उद्घाटन

ग्वालियर के मेला मैदान में 25 दिसंबर को ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट– निवेश से रोजगार’ नामक राज्य स्तरीय आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने समिट में आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के […]

विराट और रोहित का ‘विराट’ प्रहार; घरेलू क्रिकेट में दोनों ने जड़े शानदार शतक

भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सुपरस्टार, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी-अपनी घरेलू टीमों के लिए खेलते हुए शतकीय पारियां खेलकर अपनी फॉर्म और क्लास का लोहा मनवाया है। बीसीसीआई (BCCI) के घरेलू क्रिकेट खेलने के निर्देश के बाद मैदान में उतरे इन दोनों दिग्गजों ने बुधवार को अपनी […]

पीएम मोदी ने अटल जी की 101वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हार्दिक श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में मोदी ने अटल जी के विशाल व्यक्तित्व, जनकल्याणकारी कार्यों और मजबूत नेतृत्व की सराहना की, जो देश के समग्र प्रगति के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने […]

ISI से खतरे के इनपुट के बावजूद लापरवाही: शिवराज की सुरक्षा पर उठे सवाल, एक महीने बाद जागी सरकार

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जान के खतरे के इनपुट मिलने के बावजूद, मध्य प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा पुख्ता करने में पूरे एक महीने की देरी कर दी। गृह मंत्रालय ने […]