भोपाल के कटारा हिल्स में दुकान में आग, दमकल देर से पहुँची

कटारा हिल्स इलाके में एक रजाई-गद्दे की दुकान में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे करीब 20 फीट ऊपर तक उठ रही थीं। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन दमकल की गाड़ी मौके […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से की 25 मिनट की आध्यात्मिक मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार सुबह वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लगभग 25-27 मिनट तक आध्यात्मिक विषयों पर गहन चर्चा की। राष्ट्रपति बारिश के बीच सुबह 7 बजे के आसपास परिवार के साथ आश्रम पहुंचीं। उन्होंने संत को प्रणाम किया और हाथ […]

राजस्थान: जालोर में एथेनॉल टैंकर पलटा, ड्राइवर जलकर मरा

जालोर जिले के सिंवाड़ा ओवरब्रिज के पास जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-68) पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक एथेनॉल से लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई, जिससे सड़क पर करीब 200 मीटर तक लपटें फैल गईं। हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, […]

खड़गे का तंज: देवगौड़ा ने मोहब्बत हमारे साथ की, शादी मोदी के साथ कर ली!

राज्यसभा में बुधवार को 37 सांसदों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भावुक संबोधन देते हुए कहा कि राजनीति और सार्वजनिक जीवन में नेता कभी थकते नहीं हैं और न ही रिटायर होते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश सेवा का जुनून उन्हें हमेशा […]

भारत ने युद्धरत ईरान को भेजी मेडिकल मदद, दूतावास ने जताया आभार

इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के 19वें दिन भारत ने मानवीय आधार पर ईरान को महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता पहुंचाई है। ईरानी दूतावास ने इस पहल के लिए भारतीय लोगों का आभार व्यक्त किया है। वहीं, इजराइल ने दावा किया है कि उसके हवाई हमलों में ईरान के खुफिया मंत्री एस्माइल खतीब की […]

दिल्ली: पालम में चार मंजिला इमारत में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी इलाके पालम के साध नगर (राम चौक मार्केट) में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने दहशत मचा दी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन नाबालिग बच्चियां भी शामिल हैं। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

NIA ने म्यांमार उग्रवादियों को ड्रोन ट्रेनिंग देने के आरोप में 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान में छह यूक्रेनी नागरिकों और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया है। आरोप है कि ये सभी विदेशी पर्यटक वीजा पर भारत आए, लेकिन बिना अनुमति के मिजोरम पहुंचे और फिर म्यांमार में घुसकर वहां सक्रिय जातीय सशस्त्र समूहों को ड्रोन युद्धकला, ड्रोन संचालन, […]

भोपाल: ADG राजाबाबू सिंह को जान का खतरा, अज्ञात युवकों ने घर पर पहुंचकर दी धमकी

मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एडीजी राजाबाबू सिंह को अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। अज्ञात युवकों ने उनके त्रिलंगा स्थित आवास के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज की और धमकी दी। घटना के दौरान एक युवक के हाथ में डंडा भी था, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अधिकारी […]

होर्मुज संकट के बीच UAE से 80,800 टन कच्चा तेल लेकर सुरक्षित आया तीसरा भारतीय जहाज ‘जग लाडकी’

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बावजूद भारतीय झंडे वाला क्रूड ऑयल टैंकर ‘जग लाडकी’ आज सुबह गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंच गया। इस जहाज में संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह से लगभग 80,800 मीट्रिक टन मुरबान कच्चा तेल लदा है, जो करीब 6 लाख बैरल के बराबर है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, जहाज […]

भारतीय शेयर बाजार की हुई तेज़ शुरुआत 

भारतीय शेयर बाजार आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन तेजी के साथ खुला। सुबह के सत्र में ही सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी भी 65 अंक ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में आईटी और ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी गई, जिससे प्रमुख […]