मानसून अपडेट: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में निम्न दाब क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ के प्रभाव से मौसम विभाग ने रविवार को 14 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में प्रभाव अधिक रहने की आशंका है, जबकि राजधानी भोपाल में हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। […]