IPL 2025: आज RCB से भिड़ेगी LSG, विराट कोहली पर ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ करेंगे दिग्वेश राठी? जानिए पूरा मामला

आज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेहद अहम है क्योंकि इसके बाद तय होगा कि क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ कौनसी टीम उतरेगी और एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस का सामना किससे होगा।

क्या विराट कोहली होंगे अगला ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’?

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले लखनऊ के गेंदबाज दिग्वेश राठी फिर सुर्खियों में हैं। उनका ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ IPL 2025 में काफी चर्चा में रहा है, लेकिन अब यह जश्न विवादों का कारण भी बन गया है। एक फैन इवेंट में दिग्वेश से जब पूछा गया कि क्या अगला नाम विराट कोहली का होगा, तो उन्होंने हँसते हुए सिर हिला कर ‘ना’ में जवाब दिया।

दिग्वेश ने बताया, “जब भी कोई टूर्नामेंट होता है, मैं एक नोटबुक साथ लेकर आता हूं, जिसमें उन बल्लेबाजों के नाम लिखता हूं जिनके विकेट मुझे मिलते हैं।” इस बयान के बाद जब एक फैन ने पूछा कि अगला नाम क्या विराट भाई का होगा, तो दिग्वेश ने मुस्कुराते हुए कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने यह जरूर बताया कि उनके कोच इस सेलिब्रेशन को लेकर उनसे नाराज़ रहते हैं।

नोटबुक सेलिब्रेशन पर लगा जुर्माना और बैन

इस अनोखे सेलिब्रेशन की वजह से दिग्वेश पर एक मैच का बैन और करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लग चुका है। पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ वे इसी बैन के चलते नहीं खेल पाए थे। इससे पहले, अभिषेक सिंह से भी उनकी इस जश्न को लेकर बहस हो चुकी है। अब जब बैन पूरा हो चुका है, तो वह आज आरसीबी के खिलाफ खेलने को तैयार हैं।

RCB के लिए करो या मरो का मुकाबला

जहां लखनऊ सुपर जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, वहीं आरसीबी के लिए यह मैच बेहद अहम है। जीतने की स्थिति में RCB टॉप-2 में पहुंच जाएगी और क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। लेकिन अगर लखनऊ जीतती है, तो पंजाब और गुजरात के बीच पहला क्वालीफायर होगा। इसीलिए सभी की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं।

क्या फिर दिखेगा ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’?

भले ही दिग्वेश ने विराट के नाम पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन फैंस को डर है कि कहीं वह कोहली का विकेट लेकर वही सेलिब्रेशन न दोहरा दें। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिग्वेश कहते नजर आ रहे हैं, “मेरे कोच मुझसे हाथ तक नहीं मिलाते, क्योंकि मेरे सेलिब्रेशन से टीम को नुकसान होता है।”
हो सकता है कि बैन और जुर्माने के बाद अब दिग्वेश अपनी रणनीति बदलें।

अब देखना ये होगा कि आज मैदान में सिर्फ क्रिकेट बोलेगा या दिग्वेश की नोटबुक एक और नाम जोड़ने को तैयार है!