पश्चिम बंगाल के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर निशाना साधने के बाद, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के बयानों को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा कि बंगाल के खिलाफ ऐसी बयानबाजी उचित नहीं है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर ममता का स्तब्ध करने वाला बयान
पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने आज जो कुछ कहा, उससे हम न केवल स्तब्ध हैं, बल्कि यह सुनना दुर्भाग्यपूर्ण भी है।” उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समान ‘ऑपरेशन बंगाल’ करने के संकेत पर भी कड़ी आपत्ति जताई।
PM मोदी को ममता बनर्जी की खुली चुनौती
ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा, “पूरा विपक्ष दुनिया में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, उन्होंने देश के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए एक साहसिक कदम उठाया है। लेकिन क्या प्रधानमंत्री मोदी और उनके नेताओं के लिए यह कहने का समय आ गया है कि वे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तरह ‘ऑपरेशन बंगाल’ भी करेंगे? मैं उन्हें चुनौती देती हूं, अगर उनमें हिम्मत है तो कल चुनाव में उतरें, हम तैयार हैं और बंगाल आपकी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार है।”
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके प्रतिनिधि अभिषेक बनर्जी भी विदेश गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं और वे हर दिन आतंकवाद के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस समय विपक्ष को दोष देना चाहते हैं, ताकि भाजपा जुमला पार्टी के नेता की तरह चीजों का राजनीतिकरण कर सके।
‘PM मोदी झूठ बोल रहे हैं’ – ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा, “पीएम मोदी झूठ बोल रहे हैं। वे देश को लूटते हैं और भाग जाते हैं। इस तरह से बात करना अच्छा नहीं लगता।” उन्होंने आगे कहा, “हालांकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में मेरी कोई टिप्पणी नहीं है, लेकिन कृपया याद रखें कि हर महिला का सम्मान होता है।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तब पश्चिम बंगाल की आलोचना कर रहे हैं जब हम आतंकवाद के खिलाफ केंद्र का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की नीति ‘बांटो और राज करो’ की है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम राजनीतिक मंशा से रखा गया है।
गौरतलब है कि अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि बंगाल की जनता को अब टीएमसी सरकार के सिस्टम पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा था, “यहां की जनता के पास अब सिर्फ कोर्ट का ही आसरा है, इसलिए पूरा बंगाल कह रहा है- ‘बंगाल में मची चीख-पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार।