प्रधानमंत्री मोदी कल इंदौर में: लोकमाता अहिल्या को करेंगे नमन, इंदौर को मेट्रो और चंबल-विंध्य क्षेत्रों को देंगे सौगातें

राजधानी भोपाल में कल सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। लोकमाता अहिल्या देवी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पीएम वे सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे और करीब दो घंटे तक शहर में रुकेंगे। इस दौरान पीएम जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 45 मिनट तक महिलाओं को संबोधित करेंगे। इस
कार्यक्रम में केंद्रीय संसकृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी

शामिल होंगे। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शेखावत संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री करीब 1 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन, सुरक्षा और प्रबंधन पूरी तरह महिलाओं के हाथों में रहेगा, जो इसे और भी खास बनाता है। यह पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की संपूर्ण जिÞम्मेदारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के कंधों पर होगी। सुरक्षा की कमान मध्यप्रदेश की स्पेशल डीजी सोनाली मिश्रा को सौंपी गई है। साइट मैनेजमेंट, मंच संचालन, हेलिपैड से लेकर कारकेट तक हर स्तर पर महिलाएं प्रमुख भूमिका निभाएंगी।

इंदौर, दतिया, सतना में तैयारियां पूरीं

पीएम मोदी लोकमाता देवी अहल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और स्मृति सिक्का का विमोचन करेंगे। इसके बाद आदिवासी, लोक और पारंपरिक कला में योगदान देने वाली महिलाओं को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार, देवी अहिल्याबाई के सुशासन और सांस्कृतिक योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। पीएम इंदौर मेट्रो सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण, सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत शिप्रा नदी पर 29 किमी लंबे घाट (778.91 करोड़) का भूमिपूजन और 80 करोड़ से अधिक के बैराज, स्टॉप डैम, वेटेड काजवे निर्माण कार्यों की शुरूआत (धार, उज्जैन, इंदौर, देवास सहित) भी करेंगे। इन सभी स्थानों पर कार्यक्रमों की तैयारी पूरी हो चुकी है।