विकसित भारत 2047 की नई पहल, 19 राज्यों में सरकार लागू करेगी नव्या योजना

navya scheme

केंद्र सरकार आज 24 जून 2025 से नव्या स्कीम 19 राज्यों के 27 जिलों में लागू करेगी। ये एक पायलट पहला है जिसमें 16 से 18 साल की किशोर युवतियों को वोकेशनल ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी देकर बताया कि केन्द्र सरकार आज 24 जून 2025 से देश भर में नव्या योजना लागू करेगी। ये कौशल विकास योजना है जो 16 से 18 साल की किशोरियों पर केन्द्रित रहेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किशोर युवाओं को कौशल विकास से सशक्त बनाना है और उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। ये एक पायलट पहल है केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा।

क्या है नव्या योजना?

नव्या योजना एक पायलट प्रोग्राम है विकसित भारत 2047 के तहत जिसके 16 से 18 साल की किशोरियों को वोकेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी गैर परंपरागत नौकरी और उद्योग में। ये योजना केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के साझे से लॉन्च की गई है आज 24 जून 2025 को।

कितने राज्यों में होगी लागू?

ये योजना देशभर के 19 राज्यों के 27 जिलों और पूर्वोत्तर के कई जिलों में लागू होगी। ये प्रोग्राम उन किशोरों पर केन्द्रित रहेगा जिन्हों कक्षा 10वीं खत्म हो गई है।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर द्वार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय दोनों मंत्रालय की संयुक्त पहल से इस योजना को लागू किया गया है।