BBA and BCA course seats in Danger: तकनीकी शिक्षा विभाग ने बीबीए और बीसीए की काउंसलिंग के प्रथम राउंड के पंजीयन पर रोक लगा दी है। प्रथम राउंड के लिए बीबीए के लिए करीब आठ 559 विद्यािर्थयों ने पंजीयन किया है। जबकि बीसीए में चार हजार 508 विद्यार्थियों ने पंजीयन किया है। उक्त दोनों कोर्स में करीब 13 हजार पंजीयन हुए हैं। गत वर्ष तक प्रदेश में करीब 293 कॉलेजों में बीबीए और 197 कॉलेजों में बीसीए के प्रवेश हो रहे थे। वर्तमान सत्र में उक्त कॉलेजों में से बीसीए के 85 और बीबीए के लिए 118 कॉलेज मान्यता और संबंधित विवि से संबद्धता लेकर काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इसकी वजह कोर्स की मान्यता एआईसीटीई से मिलना है, जिसकी सूचना समय रहते कॉलेजों को नहीं मिल सकी और मान्यता लेने से चूक गए हैं। मौजूदा कॉलेजों में करीब तीस हजार सीटें हैं। इससे वर्तमान सत्र में प्रवेश की स्थिति डगमगा सकती है। क्योंकि वर्तमान में दोनों कोर्स के लिए करीब छह हजार विद्यार्थियों ने ही च्वाइस फिलिंग की है।
50 फीसदी छात्र च्वाइस फिलिंग से वंचित
विद्यार्थी आज और अपने पंजीयन में सुधार कर सकते हैं। विद्यार्थी पांच जुलाई तक अपनी च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। अभी भी करीब पचास फीसदी विद्यार्थी सत्यापन के बाद च्वाइस फिलिंग से वंचित बने हुए हैं। विभाग छह जुलाई के मेरिट जारी करेगा। विभाग 11 जुलाई को आवंटन जारी करेगा। इसके बाद विद्यार्थी 16 जुलाई तक फीस जमा कर प्रवेश ले पाएंगे।
सीमैट से एमबीए में डेढ़ हजार पंजीयन
एमबीए में सीमैट से सिर्फ एक हजार 488 और एमसीए में एक हजार 371 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। दोनों कोर्स को मिलाने के बाद विभाग को प्रवेश देने के प्रथम राउंउ में तीन हजार विद्यार्थी नहीं मिल सके हैं। पंजीकृत विद्यार्थी गुरुवार रात 11.45 तक च्वाइस फिलिंग कर पाएंगे। विभाग चार जुलाई को मेरिट जारी करेगा। आवंटन के बाद विद्यार्थी नौ से 14 जुलाई के बीच संस्था में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। द्वितीय चरण की काउंसलिंग में स्नातक स्तर पर पंजीयन किए जाएंगे। इसमें विद्यार्थी दस से 19 जुलाई तक पंजीयन करा पाएंगे। पंजीयन में सुधार 21 से 23 जुलाई तक होगा। 24 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी होगी। 28 जुलाई को आवंटन होगा। विद्यार्थी एक अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन कराकर प्रवेश ले पाएंगे। इसके बाद तीन सीएलसी 2 से 14 अगस्त तक होंगी।