शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स 150 अंक गिरा, निफ्टी में भी गिरावट; एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

Stock market fluctuations: चालू हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन 9 जुलाई को सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 83,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट है, ये 25,500 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी है। टाटा स्टील, एचसीएल टेक और एल&टी 1% नीचे हैं। एशियन, एचयूएल और पेंट्स में 1.4% की तेजी है। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी और 24 में गिरावट है। एनएसई के आईटी, रियल्टी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर्स गिरे हैं। आॅटो, एफएमसीजी, मीडिया व फार्मा में मामूली तेजी है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, अमेरिकी में गिरावट

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.057% ऊपर 39,712 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.48% ऊपर 3,130 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.74% गिरकर 23,970 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.29% ऊपर 3,508 पर कारोबार कर रहा है। 8 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.37% नीचे 44,241 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.029% चढ़कर 20,418 पर और एस&पी 500 0.072% नीचे 6,226 पर बंद हुए।

8 जुलाई को घरेलू निवेशकों ने 1,367 करोड़ के शेयर खरीदे

8 जुलाई को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने कैश सेगमेंट में 26.12 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (डीआईआई) ने 1,366.82 करोड़ रुपए की खरीदारी की। जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 72,673.91 करोड़ रु. की नेट खरीदारी की थी। मई महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 11,773.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 67,642.34 करोड़ रु. की नेट खरीदारी की थी।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार (8 जुलाई) को सेंसेक्स 270 अंक चढ़कर 83,713 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 61 अंक की तेजी रही, ये 25,523 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी रही। टाइटन का शेयर करीब 6% से ज्यादा गिरा। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर करीब 4% चढ़कर बंद हुआ। जोमैटो, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी के शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में तेजी और 23 में गिरावट रही। एनएसई के फार्मा, हेल्थकेयर सेक्टर्स गिरकर बंद हुए। आईटी, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स चढ़कर बंद हुए।