MBA में रिक्त रह गईं 26,500 सीटें, MCA में 797 एडमिशन

तकनीकी शिक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 में प्रदेश के 149 MBA कॉलेजों की प्रथम राउंड की काउंसलिंग पर विराम लगा दिया है। इसमें महज एक हजार 60 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है। क्योंकि प्रथम राउंड में विभाग ने सीमैट की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए हैं। प्रदेश के विद्यार्थी सीमैट में शामिल नहीं होते हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह गई हें। वहीं MCA (मास्टर आॅफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस) की चार हजार 35 सीटों में से 797 विद्यार्थियों का प्रवेश हो सका है। MBA की सीटों में अभी और भी बढ़ोतरी हो सकती है। क्योंकि कॉलेजों को मान्यता और संबद्धता देने का कार्य अभी चलन में बना हुए है। दूसरे राउंड में जहां कॉलेज और सीटों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं प्रवेश के स्तर में सुधार आएगा। यूजी के स्तर से द्वितीय की काउंसलिंग में प्रवेश दिया जाएगा। इसके तहत 19 जुलाई तक पंजीयन होंगे। 15 से 23 जुलाई तक विद्यार्थी च्वॉइस फिलिंग कर पाएंगे। विभाग मेरिट लिस्ट 24 जुलाई को करेगा विद्यार्थिी रिपोर्टिंग 28 जुलाई से एक अगस्त तक कर पाएंगे। हालांकि प्रदेश के कुछ विश्वविद्यालयों ने अंतिम वर्ष का रिजल्ट नहीं दिया है। इसके कारण विद्यार्थियों को प्रवेश लेने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

होंगी तीन सीएलसी

तीन सीएलसी 2 से 14 अगस्त तक संचालित होगी। MCA के दो दर्जन कालेजों की छह हजार सीटों पर प्रवेश देने के लिए प्रथम चरण में रजिस्ट्रेशन आज से 29 जून तक होंगे। जबकि विद्यार्थी चॉइस फिलिंग 18 जून से 3 जुलाई तक कर पाएंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग मेरिट लिस्ट चार जुलाई को जारी करेगा। आवंटन के बाद विद्यार्थी नौ से 14 जुलाई के बीच संस्था में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। द्वितीय चरण में दस से 19 जुलाई तक पंजीयन, 24 जुलाई को मेरिट लिस्ट, 28 जुलाई से 1 अगस्त तक रिपोर्टिंग की प्रक्रिया चलेगी।

एनसीटीई कोर्स के आज से शुरू होंगे पंजीयन

उच्च शिक्षा विभाग ने आज से प्रदेश में एनसीटीई के एक दर्जन कोर्स का संचालन करने वाले 757 कालेजों की एक और काउंसलिंग आज से शुरू कर दी है। विद्यार्थी आज से 18 जुलाई तक पंजीयन कर सकेंगे। वे 19 जुलाई तक सत्यापन करा पाएंगे। विभाग 21 जुलाई को मेरिट जारी करेगा। 23 जुलाई को आवंटन किया जाएगा। एनसीटीई कोर्स में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को 23 से 25 जुलाई तक आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेज, टीसी, माइग्रेशन के साथ भौतिक सत्यापन के लिए उपस्थित होकर लिंक एनिशिएट कराना होगी विद्यार्थी 23 से 26 जुलाई तक फीस जमा कर प्रवेश ले पाएंगे। फीस जमा नहीं करने की दशा में विद्यार्थियों के प्रवेश को अमान्य कर दिया जाएगा। तीन राउंउ की काउंसलिंग में विभाग ने करीब पचास हजार प्रवेश किए हैं।