बॉलीवुड के ‘ढाई किलो के हाथ’ वाले एक्टर सनी देओल ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म का काम खत्म होते ही सनी ने शहरी भागदौड़ से दूर पहाड़ों का रुख किया है, जहां वो सुकून के पल बिता रहे हैं। इसी बीच, उनकी छुट्टियों की तस्वीरों के साथ उनका एक नया लुक भी सामने आया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।
क्लीन शेव लुक में दिखे सनी, फैंस हुए निराश!
सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वो अपनी गाड़ी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में सनी क्लीन शेव लुक में दिख रहे हैं, जो उनके एक्शन-हीरो वाली इमेज से बिल्कुल अलग है। नीले रंग की स्वेटशर्ट और काली जीन्स पहने, सिर पर गर्म टोपी और आंखों पर काला चश्मा लगाए सनी वैसे तो काफी स्मार्ट लग रहे हैं, लेकिन उनके इस नए अवतार ने फैंस को कुछ खास रास नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर तस्वीरों के वायरल होते ही, उनके फैंस ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। जहां कुछ लोग उनके बदले हुए अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में फैंस को उनका क्लीन शेव लुक पसंद नहीं आया है। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा है कि उन्हें सनी देओल दाढ़ी-मूछों में ही ज्यादा अच्छे लगते हैं और ये नया लुक उन पर नहीं फब रहा। ऐसा लगता है कि ‘गदर 2’ की अपार सफलता के बाद फैंस सनी को उनके ‘तारा सिंह’ वाले अवतार में ही देखना ज्यादा पसंद करते हैं।