खाद की सांकेतिक बोरियां लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी, कांग्रेस का आरोप- किसानों को खाद की जगह नैनो यूरिया थमा रही सरकार

कांग्रेस विधायक दल आज प्रतीकात्मक रूप से खाद की बोरियां और नैनो यूरिया की बोतलें लेकर विधानसभा पहुंचा। कांग्रेस का कहना था कि प्रदेश भर में खाद और यूरिया की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। समय पर खाद न मिलने से फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसान महंगे दामों पर खुले बाजार से खाद खरीदने को मजबूर हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह प्रदर्शन किसानों की बदहाली और सरकार की बेरुखी के खिलाफ है। सरकार न तो समय पर खाद-बीज उपलब्ध करा पा रही है, न ही सिंचाई और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को खाद की जगह नैनो यूरिया थमा रही है।

कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी: राजपूत

खाद संकट को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा- सरकार की ओर से लगातार खाद की व्यवस्था की जा रही है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए ऐसे प्रदर्शन कर रहे हैं।

मंत्री नहीं दे पाए सटीक जवाब

खाद संकट को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा- सरकार की ओर से लगातार खाद की व्यवस्था की जा रही है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए ऐसे प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिलास्तरीय कार्यक्रम में दिव्यांगों को बंटेंगे उपकरण

विधानसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत में विधायक नीरज सिंह ठाकुर ने दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं और उपकरणों को लेकर सवाल पूछा। इसका जवाब देते हुए मंत्री नारायण सिंह परमार ने बताया कि दिव्यांगों के लिए विकासखंडवार शिविर लगाए जाएंगे। जिलास्तर के कार्यक्रम में उन्हें मेडिकल यंत्र वितरित किए जाएंगे। इस दौरान मेडिकल बोर्ड की टीम भी मौजूद रहेगी जो दिव्यांगों की समस्याओं का निराकरण करेगी। अपने पूरक प्रश्न में उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 लाख दिव्यांग हैं। बहुत कम संख्या में उपकरण बांटे जा रहे हैं। मंत्री ने बताया कि जरूरत के हिसाब से विभाग उपकरण उपलब्ध कराता है। वास्तव में आंकड़े बहुत कम संख्या बता रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जाकर पूरे विधानसभा में देखें कि कहां यह गड़बड़ी है पर यह समस्या का हाल अब विस्तृत रूप से हम जो प्रक्रिया आप माने जा रहे हैं उसके तहत यह सारी समस्या के समाधान हो जाएंगे इसीलिए कैलेंडर बनाया है।