CSIR NET 2025 रिज़ल्ट जारी, ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च – यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (CSIR-UGC) NET जून 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिज़ल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

 यहाँ क्लिक करें और देखें CSIR NET Result 2025

परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

Answer Key और परिणाम प्रक्रिया

परिणाम जारी होने से पहले, NTA ने सभी विषयों की फाइनल आंसर-की जारी की।

  • प्रोविजनल आंसर-की 3 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
  • इसके बाद उम्मीदवारों से आपत्तियाँ आमंत्रित की गईं, जिसके लिए प्रति प्रश्न एक शुल्क देना पड़ा।
  • विशेषज्ञों की समिति ने आपत्तियों की समीक्षा की और वैध आपत्तियों को शामिल करते हुए फाइनल आंसर-की के आधार पर परिणाम तैयार किया गया।

यह परीक्षा 28 जुलाई 2025 को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।

  • कुल पंजीकृत उम्मीदवार: 1,95,241
  • परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार: 1,47,732

ऐसे देखें CSIR NET Result 2025

  1. NTA की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएँ।
  2. CSIR NET Scorecard Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन डिटेल (एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
  4. सबमिट करें और रिज़ल्ट देखें।