छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। शनिवार को ED कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह फैसला ED की 5 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद सुनाया गया, जिसके बाद चैतन्य को कोर्ट में पेश किया गया था।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को आरोपी बनाया था। 18 अगस्त को ED ने उन्हें गिरफ्तार किया और कोर्ट से 5 दिन की रिमांड ली थी। इस दौरान उनसे मामले से जुड़ी गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद शनिवार को ED ने उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।
यह गिरफ्तारी चैतन्य बघेल के लिए उस दिन हुई जब वह अपना जन्मदिन मना रहे थे। ED ने उन्हें 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। अब न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद चैतन्य की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यह मामला राज्य में राजनीतिक गलियारों में गरमाया हुआ है और ED की लगातार कार्रवाई से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर दबाव बढ़ता जा रहा है।