UPSSSC PET 2025: परीक्षा जिला जानकारी जारी, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET 2025) के लिए परीक्षा जिला जानकारी जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 48 जिलों में होगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा जिला जानकारी और एडमिट कार्ड अलग-अलग दस्तावेज हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को वैध प्रवेश पत्र (Admit Card) लाना अनिवार्य होगा।

साथ ही आयोग ने बताया कि परीक्षा जिला जानकारी और एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल पर भेजा जा रहा है। जब प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा, तब उम्मीदवार उसी लिंक का उपयोग कर उसे डाउनलोड कर सकेंगे।

PET में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास हाई स्कूल या समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। आयु सीमा 1 जुलाई 2025 तक 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

यूपीएसएसएससी PET 2025: ऐसे चेक करें परीक्षा जिला जानकारी

  1. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर PET Exam District Information लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  4. सबमिट करने पर परीक्षा जिला जानकारी स्लिप डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के लिए उसकी एक कॉपी सुरक्षित रखें।

 यहां क्लिक कर सीधे डाउनलोड करें परीक्षा जिला जानकारी