क्यूपर्टिनो स्थित टेक कंपनी Apple अपने बहुप्रतीक्षित इवेंट “Awe Dropping” में 9 सितंबर को अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone – iPhone 17 Air – लॉन्च करने जा रही है। पिछले एक साल से इस फोन को लेकर लीक और अफवाहों का दौर जारी था और अब इसके ज़्यादातर फीचर्स लगभग सामने आ चुके हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Air की मोटाई सिर्फ 5.5mm होगी। हालांकि इसके चलते कुछ सीमाएं भी देखने को मिल सकती हैं, जैसे कि – इसमें सिर्फ सिंगल रियर कैमरा होगा और बैटरी का आकार भी अपेक्षाकृत छोटा हो सकता है।
SIM स्लॉट हट सकता है, सिर्फ eSIM सपोर्ट
लॉन्च से कुछ दिन पहले एक नया लीक सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि Apple iPhone 17 Air में फिजिकल SIM स्लॉट हटा सकता है। MacRumors की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने यूरोपियन यूनियन (EU) में अपने अधिकृत रिसेलर्स और कर्मचारियों से 5 सितंबर तक eSIM सपोर्ट पर ट्रेनिंग पूरी करने को कहा है।
हालांकि ट्रेनिंग का ज़िक्र EU तक सीमित है, लेकिन अल्ट्रा-थिन डिजाइन को देखते हुए संभावना है कि iPhone 17 Air को ग्लोबल लेवल पर eSIM-only सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाए। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह ट्रेनिंग Apple के SEED app के ज़रिए कराई जा रही है, जो Apple Store और अधिकृत रिसेलर्स दोनों के लिए उपलब्ध है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि Apple ने अमेरिका में iPhone 14 सीरीज़ से ही eSIM-only मॉडल लॉन्च कर दिए थे। उस समय कंपनी ने eSIM को फिजिकल SIM से ज्यादा सुरक्षित बताया था, क्योंकि फोन चोरी होने पर भी eSIM हटाई नहीं जा सकती।
क्या मिल सकता है iPhone 17 Air में?
- डिस्प्ले: 6.6-इंच ProMotion 120Hz OLED
- कैमरा: बैक पर नया पिल-शेप्ड हॉरिजॉन्टल मॉड्यूल, जिसमें होगा 48MP का सिंगल प्राइमरी कैमरा।
- फ्रंट कैमरा: 24MP सेल्फी शूटर
- डिजाइन: मोटाई केवल 5.5mm, वजन 150 ग्राम से भी कम