जबलपुर: जबलपुर के खमरिया इलाके में एक कैफे संचालक के साथ धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लगभग एक साल से ‘राहुल’ नाम से काम कर रहा युवक असल में *वाशिद मंसूरी* निकला, जिसने पहले संचालक की बड़ी बेटी से 2 लाख रुपये ठगे और फिर छोटी बेटी को भगाने की साजिश रची।
राहुल ने ऐसे जीता परिवार का भरोस
वाशिद ने अपना असली नाम और धर्म छिपाकर कैफे में नौकरी की थी। एक साल तक उसने कैफे संचालक और उनकी दोनों बेटियों का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल कर ली। जांच में पता चला है कि वह घर और कैफे दोनों जगह सीसीटीवी के जरिए परिवार की निगरानी भी करता था, और रोज छोटी बेटी से संपर्क में रहता था।
बड़ी बेटी से ठगी, फिर छोटी को फंसाया
वाशिद ने पहले कैफे मालिक की बड़ी बेटी को धोखे से 2 लाख रुपये का चूना लगाया। इसके बाद, उसने छोटी बेटी को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झूठा वादा कर उसे अपने साथ भगा ले जाने की योजना बना ली।
रविवार को जब वह अपने दो साथियों के साथ युवती को ले जाने पहुंचा, तो परिजन और आसपास के लोग सतर्क हो गए और तीनों को घेर लिया। इस दौरान एक आरोपी भाग निकलने में कामयाब रहा, लेकिन वाशिद और उसका एक साथी लोगों के हत्थे चढ़ गए। गुस्साए लोगों ने पहले उनकी जमकर पिटाई की, और फिर माला पहनाकर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
खमरिया थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी और उसके साथी हिरासत में हैं। पुलिस युवती और उसके परिवार के बयान दर्ज कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। परिवार की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई।