छत्तीसगढ़: रायपुर और बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कस्टम मिलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह ED की टीमों ने कई बड़े कारोबारी समूहों के ठिकानों पर छापा मारा।
रायपुर और बिलासपुर पर कार्रवाई:
ED की टीम ने कारोबारी समूहों के आवास और कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी की, रायपुर मे रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा और बिलासपुर के मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप कारोबारी समूहों के आवास और कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी की
ED की जांच
रायपुर में ED की टीम संजय रहेजा के ठिकानों पर दस्तावेज, फाइलें और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है। ED अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान मुख्य रूप से लेन-देन और आय से अधिक संपत्ति की जांच की जा रही है।
बिलासपुर में, मीनाक्षी ट्रेडर्स के संचालक सुल्तानिया परिवार के ठिकानों पर ED टीम रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रही है। सुल्तानिया ग्रुप का कारोबार कोयला, सीमेंट, छड़, स्टील और ट्रेडिंग से जुड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुल्तानिया परिवार के कारोबारी संबंध कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के करीबी रहे हैं। यह कार्रवाई कस्टम मिलिंग से संबंधित अनियमितताओं और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के इनपुट पर आधारित है।
फिलहाल, दोनों शहरों में ED की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों द्वारा कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के मद्देनजर प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।