दिलजीत दोसांझ की  ‘अमर सिंह चमकीला’ हुई अंतर्राष्ट्रीय एमी के लिए नॉमिनेट!

भारतीय सिनेमा ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बड़ी सफलता हासिल की है। निर्देशक इम्तियाज़ अली की नेटफ्लिक्स बायोपिक ‘अमर सिंह चमकीला’ को इस साल दो अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है।

यह उपलब्धि खास इसलिए भी है क्योंकि फिल्म के मुख्य अभिनेता दिलजीत दोसांझ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में नॉमिनेशन हुई  है, जो उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय एमी नॉमिनेट है।

दो श्रेणियों में ‘चमकीला’ मे नॉमिनेशन

अभिनेता दिलजीत दोसांझ को  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और उनकी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को  सर्वश्रेष्ठ टीवी मूवी के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह फिल्म पंजाब के प्रसिद्ध लोक गायक और रॉक स्टार अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है, जिनकी 1988 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिल्म में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने चमकीला की पत्नी अमरजोत का किरदार निभाया है।

इस शानदार उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए दिलजीत दोसांझ ने इसका श्रेय निर्देशक इम्तियाज़ अली को दिया। वहीं, इम्तियाज़ अली ने भी इस सफलता को पूरी टीम और पंजाब के लोगों के समर्पण का परिणाम बताया है।

24 नवंबर को होगी विजेताओं की घोषणा

इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में कुल 26 देशों के 64 नामांकित प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। विजेताओं की घोषणा 24 नवंबर, 2025 को न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले 53वें एमी पुरस्कार समारोह में की जाएगी।