सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, सप्ताह की शुरुआती में थी तेजी

शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी पर ब्रेक लग गया। दोनों कीमती धातुओं के दाम गिरावट के साथ खुले। सप्ताह के पहले तीन दिनों में इनके दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। वर्तमान में घरेलू बाजार में सोना करीब 1,16,850 रुपये और चांदी 1,42,450 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है। वैश्विक बाजार में सोने के वायदा भाव में नरमी और चांदी में उछाल देखा जा रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 488 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,100 रुपये पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,17,588 रुपये था। यह कॉन्ट्रेक्ट 736 रुपये की कमी के साथ 1,16,852 रुपये पर कारोबार कर रहा था। चांदी के दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट में भी 1,669 रुपये की गिरावट देखी गई और यह 1,43,051 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,44,720 रुपये था। चांदी के दाम 1,45,715 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर को छू चुके हैं।

वैश्विक बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी के वायदा भाव शुरुआत में तेजी के साथ खुले, लेकिन बाद में सोने के दाम में कमी आई। कॉमेक्स पर सोना 3,880.40 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 3,868.10 डॉलर था। यह 3.60 डॉलर की गिरावट के साथ 3,864.50 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। सोने का उच्चतम स्तर 3,923.30 डॉलर रहा। दूसरी ओर, चांदी 46.86 डॉलर प्रति औंस पर खुली, जो पिछले बंद भाव 46.36 डॉलर से अधिक था। यह 0.30 डॉलर की बढ़त के साथ 46.66 डॉलर पर कारोबार कर रही थी, और इसका उच्चतम स्तर 48.01 डॉलर रहा।