पुलिस की तत्परता से बची जान
एक गांव का व्यक्ति टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। जिसकी सूचना नटेरन की एफआरवी 06 पर प्राप्त हुई, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एवं एचसीएम को अवगत कराया गया और स्टाफ खेराइ रोड स्थित घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंचकर एफआरवी स्टाफ ने काफी मशक्कत एवं समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया और एफआरवी की मदद से थाने लाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बलराम मालवीय पिता रमेश मालवीय उम्र 30 वर्ष निवासी रावन बताया। युवक ने बताया कि गांव का सरपंच मकान का पट्टा नहीं दे रहा था, जिससे आहत होकर वह आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। परिजनों को थाने बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द किया गया। यह सराहनीय कार्य पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिखा भलावी के मार्गदर्शन में किया गया। स्टाफ द्वारा सूझ बूझ का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित टॉवर से नीचे उतारा गया।
नायब तहसीलदार जैन ने बताया कि युवक को नीचे उतारकर उसकी समस्या सुनी और जल्द समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया गया।