शहरी अधोसंरचना विकास योजना में बजट आवंटित
भोपाल: मध्यप्रदेश के 100 से अधिक नगरीय निकायों को मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत सवारा जाएगा। इसके लिए नगरीय विकास एवं आास विभाग ने इन निकायों को 65 करोड़ 77 लाख रुपए का बजट आवंटित किया है। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना चौथे चरण में बड़वानी नगर पालिका परिषद को चार करोड़, बड़वाह नगर पालिका परिषद को एक करोड़,डोंगरपरासिया नगर पालिका परिषद को एक करोड़, सिवनी नगर पालिका परिषद को एक करोड़ बीस लाख, चित्रकूट को पांच करोड़ 7 लाख, भोपाल नगर निगम को चार करोड़ 75 लाख, भिंड नगर पालिका परिषद को एक करोड़ 20 लाख, बड़नगर नगर पालिका
परिषद को डेढ़ करोड़, सांची नगर परिषद को1करोड़35लाख बिजुरी को एक करोड़, उमरिया को एक करोड़,नौरोजाबादको अस्सी लाख, कटनी को साठ लाख, पृथ्वीपुरकोसाठलाख रुपए आवंटित किए गए है।
इतनी मिली राशि
इसके अलावा भांडेर को साठ लाख, नसरुल्लागंज, शाहगंज, औबेदुल्लागंज, लटेरी, शमशाबाद, खिरकिया, खुजनेर, आठनेर, भैंसदेही, देवरी, पिछोर, बिलौआ, बदरवास, पिछोर, शाढौरा, बड़ोनी, इंदरगढ़, अकोड़ा, फूफकलां, रन्नौद, लोहारदा, भौरासा, टोंकखुर्द, आलोट, बड़ावदा, पटेरा, गढ़ामल्हरा, बारीगढ़, बिजावर, बड़ागांव धसान, ओरछा, लिधोराखास, बुढार, ब्यौहारी, वनगंवा और बेटमा नगर परिषद को पचास-पचास लाख रुपए का बजट दिया गया है। अन्य निकायों को भी दस सेचालीस लाख रुपए तक का बजट आवंटित किया गया है।
वित्तीय अभाव वालेनिकायों को मदद
मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने का काम किया जााता है।यह योजना उन नगरीय निकायों को मदद करती है जो वित्तीय अभाव या अन्य कारणों से अधोसंरचना विकास कार्य नहीं कर पा रहे है।