गौ तस्करदो दिन रिमांड पर, नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी पुलिस

प्रदेश टुडे संवाददाता,भोपाल: हबीबगंज इलाके के गणेश मंदिर के पास से इनोवा कार से गौमांस की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। अब पुलिस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की बात कह रही है।पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ की जा रहीहै, और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक सूचना थी कि आरोपी कार से मंडीदीप से भोपाल की ओर आ रहा है। जैसे ही आरोपी कार लेकर गणेश मंदिर के पास पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने उसकी कार को घेर लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें गौमांस मिला था। पुलिस पूछताछ में कार चला रहे ड्रायर ने अपना नाम नंद किशोर बताया था। आरोपी खानूगांव, थाना कोहेफिजा का रहने वाला है।

पुलिस ने कल दोपहर उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। वह सिर्फ गाड़ी का ड्रायवर था, और गाड़ी मालिक इटारसी का रहने वाला है। अब पुलिस उससे यह पूछताछ कर रही है कि वह गौमांस कहां से लेकर आ रहा था। साथ ही उससे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। इसके अलावा पुलिस को मांस की रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे पता चल सके कि मांस किस जानवर का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।