भोपाल। डेडलाइन तय होने के बावजूद अभी तक हमीदिया अस्पताल में नई कैथलैब मशीन जल्द शुरु करने की तैयारी है, अगले माह तक मरीजों को राहत मिल सकेगी। दरअसल यह सुविधा मई माह में इसे शुरू होना थी, लेकिन चार दिन बीत चुके हैं। इस मशीन की खासियत यह है कि, इससे जांच करने के दौरान बेहद कम डाई की जरूरत पड़ती है। वहीं, मरीज की स्कैनिंग रिपोर्ट 3D इमेज फॉर्म में आती है। जिससे ह्रदय व खून की नसों का बेहतर इमेज नजर आती है। यह हार्ट में ब्लॉकेज से लेकर अन्य समस्या की सटीक जानकारी देती है। जिससे डॉक्टर का काम आसान बन जाता है। जटिल सर्जरियां में भी मरीज में बेहतर रिजल्ट सामने आता है।
अब दावा जल्द आएगी मशीन
इस सुविधा का फायदा ह्रदय रोगियों 1 सितंबर से मिलने लगेगा। यह प्रदेश की सबसे आधुनिक मशीन है। इस मॉडर्न कैथ लैब में किडनी पेशेंट भी हार्ट की जांच करा सकेंगे। कैथलैब में होने वाली एंजियोग्राफी एक जांच प्रक्रिया है।