भारत माता के जयकारे करते हुए कदम ताल होकर निकले स्वयंसेवकों

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं विजयदशमी के उपलक्ष में रविवार नगर की तीन बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में पथ संचलन का आयोजन हुआ जिसमें स्वयंसेवक भारत माता की जय और कदमताल करते हुए निकले इनके ऊपर जगह-जगह फूल बरसा कर इनका स्वागत किया। इस वर्ष संघ अपनी स्थापना के एक सौ वर्ष पूर्ण कर रहा हैं। इसके चलते प्रत्येक बस्ती को सक्षम बनाने के लिए अलग अलग से पर संचलन निकाला गया। नगर सिरोंज में तीन बस्तियों के पथ संचलन निकले। केशव बस्ती का संचलन बृज मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल पालीवाल कॉलोनी से निकला इसमें बस्ती के सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कंधे पर दंड लिए कदमताल करते हुए निकले।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अभिभाषक अमरचंद अग्रवाल एवं मुख्य वक्ता घनश्याम जी रघुवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सद्भाव कार्य प्रमुख श्री घनश्याम रघुवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ की विकास यात्रा एवं उसके संघर्ष के साथ-साथ संघ को सर्वव्यापी सर्वस्पशी बनाने पर जोर दिया समाज को एकजुटता में रहने और युवाओं को आह्वान करते हुए उन्हें संगठित रहने के लिए प्रेरित किया। यह संचलन ब्रज मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर नवीन बस स्टैंड नगर पालिका सुभाष नगर जय स्तंभ चौक बवेजा पेट्रोल पंप मंडी बाईपास से नवीन बस स्टैंड होते हुए वापस ब्रज मेमोरियल स्कूल में पहुंचकर संपन्न हुआ। इसके अलावा कई ग्रामीण अंचलों में भी पथ संचलन निकाला।