महर्षि वाल्मीकि जयंती : सोमवारा चौराहा से शुरू होगा चल समारोह

भोपाल: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शहर में चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सकल वाल्मीकि पंचायत और वाल्मीकि उत्सव समिति के तत्वावधान में सात अक्टूबर को अपराह्न चार बजे सोमवारा पीरगेट से शुरू होगा। समिति के प्रवक्ता शैलेन्द्र बालुए ने बताया कि यह चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वाल्मीकि बस्ती, कबीटपुरा पर संपन्न होगा। चल समारोह को भाजपा नेता ध्रुव नारायण सिंह और किशन सूर्यवंशी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

आज से कार्तिक मास स्नान शुरू

पवित्र कार्तिक माह का प्रारंभ मंगलवार से होने जा रहा है। जोकि 5 नवंबर को समाप्त होगा। इस माह पर कई बड़े तीज त्योहार पड़ेंगे। मां चामुंडा दरबार के पं. रामजीवन दुबे ने बताया कि इस माह में सूर्योदय से पूर्व स्नान करना और दान देना अत्यंत शुभ माना गया है। दीप दान का भी विशेष महत्व है। दीप दान करने वाले को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दौरान कई बड़े त्योहर व पर्व रहेगे। पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित कार्तिक मास में बहुत महत्व है। रामा एकादशी, धनतेरस, दिवाली, नरक चतुर्दशी, भाई दूज, गोवर्धन पूजा, अक्षय नवमी, तुलसी विवाह जैसे प्रमुख व्रत त्योहार पड़ रहे हैं।