इस्लामपुरा में सप्लाई होता था गौमांस, रेहान की तलाश में छापेमारी, ड्रायवर रिमांड पर

हबीबगंज इलाके के गणेश मंदिर के पास से इनोवा कार से पांच क्विंटल गौमांस की तस्करी करने वाले आरोपी युवक ने बड़ा खुलासा किया है। उसने पुलिस के सामने बताया कि गौमांस इस्लामपुरा में सप्लाई किया जाता था। आरोपी ड्रायवर अब पुलिस रिमांड पर है, जिससे पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है। को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। अब पुलिस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की बात कह रही है। साथ ही पुलिस रेहान की तलाश में छापेमार कार्रवाई कर ही है।

पुलिस का कहना है कि उसके पकड़े जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस के मुताबिक सूचना थी कि आरोपी कार से मंडीदीप से भोपाल की ओर आ रहा है। जैसे ही आरोपी कार लेकर गणेश मंदिर के पास पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने उसकी कार को घेर लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें गौमांस मिला था। पुलिस पूछताछ में कार चला रहे ड्रायवर ने अपना नाम नंद किशोर बताया था। आरोपी खानूगांव, थाना कोहेफिजा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। टीआई संजीव चौकसे ने बताया कि रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आरोपी ड्रायवर ने बताया कि उसे इस्लामपुरा में गौमांस की खेप लेकर जा रहा था। इससे पहले वह दो बार गौमांस की खेप लेकर भोपाल आ चुका है।

वह रेहान नामक युवक के लिए काम करता है, जो ऐशबाग थाना क्षेत्र में रहता है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। रेहान के पकड़े जाने के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो पाएगा।